फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity cut for 20 hours due to 40 minute storm

Ghaziabad News: 40 मिनट की आंधी से 20 घंटे तक गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 20 hours due to 40 minute storm
गाजियाबाद/साहिबाबाद। शुक्रवार की रात आई 40 मिनट की आंधी से कहीं बिजली के तार टूट गए तो कहीं खंभे गिर गए। शहर में 100 से ज्यादा जगह लाइन में फाॅल्ट आ गए। नतीजा यह हुआ कि 20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इन्वर्टर जवाब दे गए। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में कई जगह सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। लोग बाल्टी लेकर पानी के लिए भटकते रहे। जिला एमएमजी अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो सके। मरीज अगली तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन

ऐसी मुसीबत के समय में भी टीएचए के विक्रम एंक्लेव में जेई नवदीप कपूर ने लोगों की काॅल रिसीव नहीं की। परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। इसका पता चलने पर नवदीप को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई की और भी वजह रहीं। विक्रम एंक्लेव में तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। बिल वसूली भी बहुत कम हो रही थी।
विज्ञापन

लोहियानगर, नेहरूनगर, सिद्धार्थ विहार, पटेलनगर और विजयनगर में आंधी के बाद दो घंटे बिजली गुल गई। इसके बाद रात दो से चार बजे भी आपूर्ति बंद रही। टीएचए की शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, शक्तिखंड, ज्ञानखंड, न्यायखंड, अहिंसाखंड, साहिबाबाद, कौशांबी और साइट-4 , कड़कड़ मॉडल, खोड़ा, वसुंधरा, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर, श्याम पार्क, सूर्यनगर, वैशाली, लाजपतनगर, डीएलफ और डेल्टा काॅलोनी में आठ से 20 घंटे तक बिजली नहीं मिली। खोड़ा में लाइन पर तार गिर जाने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र आपूर्ति ठप



शहीदनगर 20 घंटे
विक्रम एंक्लेव 16 घंटे
शालीमार गार्डन 15 घंटे
डेल्टा काॅलोनी 10 घंटे
वैशाली 12 घंटे
वसुंधरा 11 घंटे
इंदिरापुरम 13 घंटे
मुरादनगर 18 घंटे
मोदीनगर 12 घंटे



आपरेशन बंद है... दो दिन बाद आना
गाजियाबाद। आंधी में एमएमजी अस्पताल में मोर्चरी के पास तार टूट गया। इससे 16 घंटे तक बिजली गुल रही। वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। चार मरीजों को ऑपरेशन के लिए सोमवार की तारीख दे दी गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से जनरेटर चलाया गया, लेकिन पूरा लोड नहीं मिलने से परेशानी हुई। राकेश मार्ग निवासी गुंजन ने बताया कि उनकी पित्त की थैली में पथरी है। शनिवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया था, अस्पताल में पहुंचने पर बताया कि सोमवार को सुबह आ जाना। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जनरेटर से अस्पताल का काम चलाया गया है। कुछ ऑपरेशन हुए भी थे। ब्यूरो



जेब पर पड़ा बिजली न आने का बोझ

कई सोसायटियों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। जयपुरिया सनराइज ग्रींस के खेमराज ने बताया कि रात करीब 10 बजे बिजली कटी थी। इसके बाद डेढ़ बजे बिजली व्यवस्था सामान्य हुई। मोहन मिकिंस सोसायटी में भी रात नौ बजे बिजली कट गई थी। जो सुबह करीब 10:45 बजे सामान्य हुई। इसके अलावा भी विभिन्न सोसायटी में बिजली गुल रही। लोगों को जेनरेटर से बिजली आपूर्ति होने पर तीन से चार गुना अधिक शुल्क देना पड़ा।



मुरादनगर में रातभर नहीं मिली बिजली

मुरादनगर। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज आंधी आने से रावली रोड पर बिजली की हाईटेंशन लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शहर की कॉलोनियों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ नितिन आनंद का कहना हे कि शुक्रवार रात तेज आंधी में बिजली के हाईटेंशन लाइन पर एक मकान की सेटरिंग गिर जाने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार को बिजली पोल ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद



मोदीनगर के 50 से ज्यादा इलाकों में रहा संकट

मोदीनगर। भूपेन्द्रपुरी, डिफेंस कॉलोनी, इन्द्रपुरी, गोविन्दपुरी, सुचेतापुरी, हरमुखपुरी, विश्वकर्मा बस्ती, निवाड़ी रोड, देवेन्द्रपुरी समेत 50 से अधिक कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार दोपहर बारह तक बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। करीब 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। संवाद






बयान

आंधी की वजह से जगह-जगह फाॅल्ट हो गए थे। ज्यादातर फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। कई इलाके रह गए हैं। उनमें भी फाॅल्ट ठीक कराने का काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी। - अजय ओझा, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed