{"_id":"664a6d32fa763af8c507da76","slug":"electricity-cut-for-14-hours-in-44-degree-heat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-380155-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 44 डिग्री की गर्मी में 14 घंटे तक कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 44 डिग्री की गर्मी में 14 घंटे तक कटी बिजली
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रचंड रूप धारण कर चुकी झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घर से निकलते ही ऐसे लगता है जैसे आग के गोले से होकर गुजर रहे हों। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। राहत रात में भी नहीं है। रात का पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। पसीने से तर बतर लोगों को एसी, कूलर और पंखे का सहारा है, लेकिन इनके लिए बिजली चाहिए, जो बढ़ती गर्मी के साथ घटती जा रही है। कहीं तीन घंटे का कट लगा तो कहीं छह का। लोनी के लोग 14 घंटे बिन बिजली के रहे।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस सप्ताह भी गर्मी के तेवर ढीले पड़ने वाले नहीं हैं। अधिकतम तापमान 44 से 45 और न्यूनतम 31 से 32 रहने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय में 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर जाने में एहतियात बरतने की जरूरत है।
गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ रही है। अप्रैल में जिले में 1400 मेगावाट की मांग थी। यह मई में 1600 पर पहुंच गई है। ट्रांसमीशन के अधिशासी अभियंता सुनील पाल ने बताया कि 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी जा रही है। यह तीन साल में सबसे ज्यादा है। 2022 में 1100 और 2023 में 1200 मेगावाट थी। जून में 2000 मेगावाट के पार जा सकती है। मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में परीक्षणशाला में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर ठीक होने के लिए आए हैं। ज्यादा भार पड़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
बुलंदशहर रोड : पार्क में बिताना पड़ा दिन
बुलंदशहर रोड स्थित उपकेंद्र पर बिजली के तारों में वीसीबी बदलने का काम रविवार को किया गया। इस दौरान बुलंदशहर रोड द्वितीय और यादव नगर की बिजली साढ़े चौदह घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी में लोगों को पार्क में बैठकर दिन गुजारना पड़ा। वहीं, नंदग्राम विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया गया। इससे कई ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति सुबह 7:00 से ठप हो गई। बिजली रात 9:00 बजे के बाद सुचारु हुई।
टीएचए : बिजली के इंतजार में कटी रात
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड और अभयखंड में शनिवार रात करीब दस बजे ट्रांसफॉर्मर का एरियल बंडल केबल (एबीसी) फुंक जाने से पांच घंटे बिजली गुल रही। इससे ज्ञानखंड, नीतिखंड, न्यायखंड, शक्तिखंड और अभयखंड के लोग रातभर बिजली का इंतजार ही करते रहे। वसुंधरा में वोल्टेज कभी कम तो कभी ज्यादा होते रहे। इससे कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। वैशाली, कौशांबी, मोहननगर, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर और शालीमार गार्डन में हर घंटे 20-30 मिनट के लिए बिजली कटौती रहती है।
लोनी : कभी फाल्ट तो कभी ट्रिपिंग
खन्नानगर में लाइन में आया फाल्ट ठीक होने में 14 घंटे लग गए। शनिवार की दोपहर फाल्ट आया था। देर रात इसे ठीक किया जा सका। रविवार को नया संकट आ गया। रूपनगर स्थिति उपकेंद्र में सात बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे दो घंटे तक एक चौथाई शहर में बिजली गुल रही। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। पिछले सप्ताह में एक भी दिन किसी भी इलाके में दस घंटे लगातार बिजली नहीं मिल सकी है।
मसूरी : दिन निकलते ही बिजली गुल
मसूरी के रफीकमाल, भूड गिरी, मयूर विहार, सादतनगर इकला, कुशलिया, सिकरौडा, इनायतपुर, आकाशनगर में सुबह करीब छह बजे बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद बिजली आई तो लोगों को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र से लेनी चाही तो वहां पर तैनात कर्मचारी ने बिजली कटौती का कारण बताने साफ इन्कार कर दिया। इन क्षेत्रों में रोज तीन से चार घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
मोदीनगर : रात में लगा बिजली का झटका
मोदीनगर के लोगों को शनिवार की रात में तीन घंटे बिजली नहीं मिली। रात 11 बजे बिजली गुल हो गई। तीन घंटे बाद दो बजे सप्लाई मिली। कपड़ा मिल, सुचेतापुरी, हरमुखपुरी , गोविंदपुरी, सुचेतापुरी, निवाडी रोड, ऊंची सड़क और सी लाइन में लोग परेशान रहे। बिजली घर फोन किया तो पता चला कि लाइन में फाल्ट था। यह हाल तब है जबकि गर्मी से पहले पांच बार मरम्मत कार्य कराया गया था।
मुरादनगर : दिन में कई बार लगे कट
रावली रोड, हकीमपुरा, सरना और कस्बा के मुख्य बाजार में दिन में कई बार बिजली के कट लगे। गर्मी बढ़ते ही यह समस्या बढ़ गई है। हर चार घंटे बाद बिजली गुल हो जा रही है। कहीं तार फुंक रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकल जा रही है। लोगों ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले मरम्मत कार्य के लिए बिजली काटी जा रही थी। मरम्मत के बाद भी हाल वैसा ही जैसा पिछले साल था।
लू लगने से 42 पहुंचे अस्पताल
गाजियाबाद। लू लगने से बीमार हुए 42 लोग रविवार को एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में पहुंचे। इनमें छह डायरिया, चार हृदयाघात, 18 बुखार और 14 पेट दर्द के मरीज शामिल हैं। डायरिया और बुखार के सात मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हृदयाघात के चारों मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण परेशान अधिक मरीज आ रहे हैं। हीट वेव वार्ड में इस समय 13 मरीज भर्ती हैं। फिजिशियन डॉ. संतराम का कहना है कि इस समय लोग गर्मी दूषित खाद्य पदार्थों के जाने-अनजाने सेवन करने पर डायरिया से बीमार हो रहे हैं।