फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity connections of seven illegal buildings disconnected

Ghaziabad News: सात अवैध भवनों का बिजली कनेक्शन कटवाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections of seven illegal buildings disconnected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। अवैध निर्माण पर आवास विकास परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को वसुंधरा में सात अवैध भवनों का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ऊर्जा निगम को अवैध भवनों की सूची पहले ही दे गई थी। शहर में आचार संहिता लगने के कारण उन्हें पुलिस बल नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को पुलिस बल मिला तो ऊर्जा निगम और आवास विकास परिषद की टीम इन अवैध भवनों पर पहुंची और स्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन को कटवा दिया। यह कार्रवाई निर्माण खंड एक की टीम ने किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पुलिस बल मिलने के बाद इन भवनों को ध्वस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन भवनों के काटे गए कनेक्शन
वसुंधरा सेक्टर-1 में भवन संख्या 246, 664, सेक्टर- 3 में भवन संख्या 447,1028 व 1037, सेक्टर-5 में भवन संख्या 1549, 873 के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।


-डिफॉल्टरों को जारी की आरसी

आवास विकास परिषद अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त हो चुका है। रुपये लेकर बैठने वाले बिल्डरों के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है। दो दिन पूर्व ही 53 डिफॉल्टरों को आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed