{"_id":"69cae1d804a9d824c40bd20c","slug":"electricity-cables-caught-fire-power-supply-to-tulsi-niketan-was-disrupted-for-15-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17239-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली के तारों में लगी आग, तुलसी निकेतन में 15 घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली के तारों में लगी आग, तुलसी निकेतन में 15 घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित तुलसी निकेतन इलाके में रविवार देर रात हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चिंगारी से अचानक तारों में आग लग गई। आग को समय रहते आसपास के लोगों ने रेत से बुझा दिया। मगर इस दौरान करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही और कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी राजेश चड्ढा ने बताया कि रविवार रात खंभे से अचानक चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते तारों में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने आग पर रेत फेंक कर काबू पाया। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई थी लेकिन जब तक टीम पहुंचती तो लोगों के आग बुझा दी थी। मरम्मत करने में टीम को 15 घंटे लग गए। आग रात 11 बजे आग लगी थी लेकिन सोमवार दो बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। इंदिरापुरम के अभयखंड तीन और चार में सुबह 10 बजे ही ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई।
लोगों ने बिजली नहीं आने की सूचना ऊर्जा निगम को दी तो पता चला एक बजे से मरम्मत कार्य किया जाना है जिसके लिए बिजली काट दी।