{"_id":"69cae24df9a877f3620e749e","slug":"electricity-cables-caught-fire-power-supply-to-tulsi-niketan-was-disrupted-for-15-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17237-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेहटा हाजीपुर में चल रही प्रदूषण फैलाने वाली 14 फैक्टरियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेहटा हाजीपुर में चल रही प्रदूषण फैलाने वाली 14 फैक्टरियां सील
विज्ञापन
लोनी। प्रशासन की टीम ने सोमवार को लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव स्थित अवैध रूप से चल रही प्रदूषण फैलाने वाली 14 और फैक्टरियों को सील कर दिया। इन फैक्टरियों से प्रदूषण फैलाने वाला धुआं निकल रहा था। टीम ने फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए। इस तरह अब तक 40 से ज्यादा अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने बताया कि लोनी में बढ़ रहे प्रदूषण के बाद प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई करते हुए 14 और फैक्टरियों को सील कर दिया है। इन सभी के कनेक्शन भी काट दिए गए है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ऊर्जा निगम, लोनी नगर पालिका और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। सभी फैक्टरी लोनी बार्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। इनमें आठ तार जलाने की फैक्टरी, तीन जींस रंगाई और तीन ढलाई की फैक्टरियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से चलाई जा रही तार छील कर जलाने वाली और ढलाई की फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। इसके चलते क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अवैध रूप से संचालित की जा रही जींस रंगाई की फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी भूगर्भ जल को प्रदूषित कर रहा था।
-- -- --