फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electrician was working on moving line, got burnt due to electric current

Ghaziabad News: चलती लाइन पर काम रहा था इलेक्ट्रिशियन, करंट से झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Electrician was working on moving line, got burnt due to electric current
मसूरी। नाहल गांव में चलती विद्युत लाइन पर काम रहा इलेक्ट्रिशियन करंट लगने से झुलस गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। नाहल स्थित स्टैंड पर जिम के सामने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिस पर नूरपुर बिजलीघर से आपूर्ति होती है। इस ट्रांसफार्मर से नाहल स्टैंड पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे मुहल्ला गुइयां नाहल निवासी मुहम्मद इमरान पुत्र दिलशाद जो गांव में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते हैं। आरके जिम के सामने ट्रांसफार्मर में चलती लाइन पर एलटी लाइन का तार जोड़ रहे थे तभी हादसा हो गया। उन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके यहां इमरान निवासी नाहल नाम का कोई संविदा बिजलीकर्मी कार्य नहीं करता है, बिजलीघर से किसी को कोई शटडाउन नहीं दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed