{"_id":"660c5fb214965cced0086e64","slug":"electric-vehicles-will-be-able-to-charge-in-the-parking-lot-of-rapid-station-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-107708-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रैपिड स्टेशन की पार्किंग में चार्ज कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रैपिड स्टेशन की पार्किंग में चार्ज कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद रैपिड स्टेशन की पार्किंग में अब इलेक्ट्रिक वाहन स्वामी अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए दो चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है। जहां एक बार में चार ई-वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इसके लिए वाहन स्वामी को प्रति यूनिट और प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। इस सुविधा को आरआरटीएस की ओर से जल्द शुरू किया जाएगा।
आरआरटीएस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पहला स्टेशन है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा दी जा रही है। स्टेशन परिसर के गेट संख्या-1 के सामने पार्किंग के पास 10 किलोवॉट के दो चार्जिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। एक चार्जिंग प्वाइंट पर 3-3 किलोवॉट का सॉकेट लगाया गया है। जिसमें तीन वाहन एक साथ चार्ज हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्वाइंट पर चार पहिया वाहन तीन घंटे और दो पहिया वाहन डेढ़ घंटे में फुल चार्ज हो जाएंगे। दूसरी सीएसएस टाइप-2 गन चार्जर लगाया गया है। इससे चार पहिया वाहन एक घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से चार्जिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें सभी सुविधाओं के साथ ऑनलाइन भुगतान करने की भी सहूलियत होगी।