फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Assembly Election 2022 Ghaziabad congress candidate sushant goel is richest

UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के पास सबसे ज्यादा संपत्ति, सुदेश शर्मा की पत्नी भी हैं करोड़ों की मालकिन

Tue, 18 Jan 2022 02:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

साहिबाबाद विधानसभा सीट भाजपा के प्रत्याशी सुनील शर्मा के पास नकदी के रूप में सिर्फ 50 हजार रुपये हैं। उनकी पत्नी अलका शर्मा के पास भी 40 हजार की नकदी है। वसुंधरा की मोहन मीकिंस सोसायटी में रहने वाले सुनील शर्मा का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Ghaziabad congress candidate sushant goel is richest
सुशांत गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ संपत्तियों, वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, हथियार और उनके ऊपर चल रहे मुकदमों की जानकारी भी निर्वाचन आयोग को दी। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों में गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के पास सबसे ज्यादा 14.56 करोड़ की संपत्ति हैं।

विज्ञापन


वहीं उनकी पत्नी पूजा गोयल भी 3.89 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। दोनों के पास ही कार नहीं हैं। मेरठ विश्वविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष तक की पढ़ाई कर चुके सुशांत के पास 58 हजार की नकदी, 4.96 लाख का सोना और एक स्कूटी है। पत्नी पर भी करीब 8 लाख कीमत के जेवर हैं। सुशांत गोयल की फर्म पर करीब 1.5 करोड़ का लोन भी है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

सुनील शर्मा के नाम कोई वाहन नहीं

साहिबाबाद विधानसभा सीट भाजपा के प्रत्याशी सुनील शर्मा के पास नकदी के रूप में सिर्फ 50 हजार रुपये हैं। उनकी पत्नी अलका शर्मा के पास भी 40 हजार की नकदी है। वसुंधरा की मोहन मीकिंस सोसायटी में रहने वाले सुनील शर्मा का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दो बार विधायक रह चुके सुनील शर्मा और उनकी पत्नी के नाम कोई भी वाहन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्हें हथियार रखने का शौक है और उनके पास एक रिवाल्वर है। उनके पास 2.82 लाख रुपये के और उनकी पत्नी के पास 9.70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर हैं। सुनील शर्मा के पास एक रिवाल्वर है। पति-पत्नी दोनों की संपत्ति की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। उनकी ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा कराए गए दस्तावेजों के मुताबिक बीए, एलएलबी कर चुके सुनील शर्मा की आमदनी का जरिया मिलने वाला विधायक का वेतन और भत्ता है। उनकी पत्नी घर पर कोचिंग देती हैं।

डॉ. छवि यादव गैस एजेंसी की मालकिन
आम आदमी पार्टी की साहिबाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. छवि यादव गैस एजेंसी की मालिक हैं। उनके पास 1.15 लाख की तो पति धर्मेंद्र यादव के पास 44 हजार की नकदी हैं। इंदिरापुरम की ओरेंज काउंटी में रहने वाली छवि यादव के पास लग्जरी कार क्रेटा और पति के पास होंडा सिटी कार है। उनके पास 6 लाख रुपये के व पति धर्मेेेंद्र के पास 75 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर हैं। सीसीएसयू से दर्शन शास्त्र में पीएचडी कर चुकीं छवि के पास 89.02 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं, जबकि उनके पति धर्मेंद्र यादव के पास 1.80 करोड़ की संपत्ति है। पति-पत्नी दोनों पर करीब 78 लाख रुपये का लोन हैं।

सुदेश शर्मा के पास 1.75 करोड़ की संपत्ति
सपा-रालोद गठबंधन से मोदीनगर विधानसभा के संयुक्त प्रत्याशी सुदेश शर्मा के पास महज 1.75 करोड़ की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी अंजू शर्मा के पास करीब 12.25 करोड़ की चल-अचल संपत्ति हैं। पॉलिटेकिभनक से सिविल डिप्लोमा धारक सुदेश शर्मा के ऊपर 9 मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे आंदोलन, आचार संहिता के उल्लंघन, शामली क्षेत्र में रेल रोकने और नगर पालिका चुनाव में बिना अनुमति रैली करने के हैं। गंभीर धाराओं में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। मोदीनगर के कृष्णपुरा मदनपुरा निवासी सुदेश शर्मा 36 हजार और पत्नी अंजू शर्मा के पास 15 हजार की नकदी है। मोदीनगर से पूर्व में रालोद के टिकट पर विधायक रह चुके सुदेश शर्मा और उनकी पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं है। हालांकि 90 हजार के जेवर और उनकी पत्नी के पास करीब 12.25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात हैं। उनके पास एक पिस्टल और एक राइफल भी है। सुदेश शर्मा की पत्नी पर 27.14 लाख रुपये का लोन है।


मनोज कुमार के पास बाइक, पत्नी चलती है कार से
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से मुरादनगर विधानसभा के प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा के पास बीए, एलएलबी, बीएड और डबल एमए की डिग्री है। मधुबन-बापूधाम निवासी मनोज शर्मा के पास 1.75 लाख की और उनकी पत्नी नीतू शर्मा के पास 1.90 लाख की नकदी है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मनोज के पास बाइक तो उनकी पत्नी के पास लग्जरी कार है। उनके पास 3.46 लाख के और पत्नी नीतू के पास करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर हैं। मनोज के पास करीब 80 लाख की चल-अचल संपत्ति तो उनकी पत्नी के पास 23.75 लाख रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed