फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

भाजपा, कांग्रेस, गठबंधन, आप समेत पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
कांग्रेस से गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुशांत प्रकाश गोयल नामांकन करने पहुंचे जिला मुख्यालय
भाजपा, कांग्रेस, गठबंधन, आप समेत पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भाजपा, कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन समेत पांच दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा, कांग्रेस से सुशांत गोयल, सपा-रालोद गठबंधन से सुदेश शर्मा, आप से छवि यादव और सुभास पार्टी से मनोज कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। लोनी विस क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को भी नामांकन करने पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए। पार्टी नेताओं का कहना है कि नामांकन पत्र पूरा न होने की वजह से वह सोमवार को नहीं पहुंचे। अब वह बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
कांग्रेस से गाजियाबाद विधानसभा के प्रत्याशी सुशांत गोयल ने सुबह 9:30 बजे घंटाघर के पास चुनाव कार्यालय पर हवन-पूजन किया और फिर नामांकन पत्र जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वह करीब 12 बजे पहुंच गए थे, लेकिन शुभ मुहूर्त के लिए उन्होंने एक बजने का इंतजार किया। साहिबाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी भी पहले राजेंद्र नगर में अपने कार्यालय पर पहुंचे। यहां से वह पूजा-अर्चना करने दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और पार्टी नेता प्रेम त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोदीनगर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व विधायक सुदेश शर्मा भी अपने प्रस्तावक और अनुमोदक अरुण तोमर और सुनील बिंदल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। उनके अलावा आम आदमी पार्टी से साहिबाबाद विधानसभा सीट की प्रत्याशी डॉ. छवि यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव में ताल ठोंक दी। वहीं सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा ने भी पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले शनिवार को साहिबाबाद सीट से गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। चार दिन में अब तक कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र
चौथे दिन पांचों विधानसभा क्षेत्र के 20 दावेदारों ने 26 नामांकन पत्र लिए। इनमें सबसे ज्यादा 6 दावेदारों ने साहिबाबाद विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र लिए हैं। लोनी में 3 प्रत्याशियों ने 4 नामांकन पत्र लिए। मुरादनगर सीट पर 4 प्रत्याशियों ने 7, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर दावेदारी कर रहे 5 प्रत्याशियों ने 6 नामांकन पत्र और मोदीनगर में दो प्रत्याशियों ने तीन नामांकन पत्र लिए।
अब तक नामांकन की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र संख्या
साहिबाबाद 03
गाजियाबाद 01
लोनी 00
मुरादनगर 01
मोदीनगर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed