फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के खिलाफ लाइनपार में बंटे पर्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
अतुल गर्ग, भाजपा से गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के खिलाफ लाइनपार में बंटे पर्चे
विज्ञापन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लाइनपार क्षेत्र में पर्चे बांटे गए। पहचान छिपाकर लाइनपार उत्थान समिति के नाम से पर्चे विभिन्न इलाकों में बांटे गए। यह पर्चा रविवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। मामले में राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
पर्चे में पांच बिंदुओं पर राज्यमंत्री पर व्यक्तिगत रूप से कई हमले किए गए है। तहरीर मिलने के बाद विजयनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पर्चे के पीछे पार्टी के ही असंतुष्ट टिकट दावेदार की हरकत बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मानहानि से जुड़ा मामला होने के नाते पुलिस हरपहलू की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मेरे खिलाफ साजिश : अतुल गर्ग
राजनीतिक साजिश के तहत पर्चे बांटे गए हैं। भ्रामक पर्चे बांटना अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, जल्द सामने आ जाएंगे। पहचान छिपाकर दिए गए ऐसे बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल गर्ग, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed