फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

आप ने 10 विस सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, शहर में सपा ने चला एससी कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
आप ने 10 विस सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, शहर में सपा ने चला एससी कार्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी ने जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद शहर से एससी कार्ड खेला है। विशाल वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
आम आदमी पार्टी ने अभी भी गाजियाबाद विस सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने रविवार को 150 प्रत्याशियों की जारी की है। इस लिस्ट में लोनी विधानसभा सीट से डॉ. सचिन कुमार शर्मा, मोदीनगर से हरेंद्र शर्मा, मुरादनगर से महेश त्यागी और साहिबाबाद सीट पर डॉ. छवि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की गई थी, अब फाइनल और अधिकृत सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का नाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में यह पहला मौका है जब आम आदमी पार्टी ने जिले की चार सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।
विज्ञापन

सपा ने विशाल वर्मा को दिया टिकट
सपा पहले चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी थी। गाजियाबा्द सीट के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार था। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जनरल सीट पर एससी उम्मीदवार विशाल वर्मा को प्रत्याशी बनाकर पूरे समाज का मान बढ़ाया है। अन्य पार्टियां केवल रिजर्व सीट पर ही एससी उम्मीदवार को टिकट देती हैं, वहीं सपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएमआईएम ने लोनी में डॉ. महताब को बनाया प्रत्याशी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने लोनी विधानसभा सीट पर डॉ. महताब अली को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी शौकत अली की ओर से रविवार को पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। लोनी के अलावा उन्होंने धौलाना से हाजी आरिफ और गढ़मुक्तेश्वर से फुरकान चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा भी प्रदेश में कई अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed