फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Election churning will take place in BJP's Western Uttar Pradesh meeting

Ghaziabad News: भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में होगा चुनावी मंथन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Election churning will take place in BJP's Western Uttar Pradesh meeting
वसुंधरा। भाजपा की 20 जुलाई को होने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में पार्टी और संगठन के दिग्गज शामिल होंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में विधानसभा उप चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को वसुंधरा के होटल में पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कार्यसमिति बैठक से पहले व्यवस्था पर चर्चा की। इसमें प्रमुख पदाधिकारियों के कार्य और कामकाज को बांटा गया। कार्य समिति की बैठक 20 जुलाई को वसुंधरा के होटल स्पून में होगी। इसके पहले अतिथियों के स्वागत, कार्य योजना व मंच से होने वाले मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में उप चुनाव जीतने के लिए योजना तैयार होगी। बैठक में हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, विकास अग्रवाल, मयंक गोयल, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed