फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman gets electrocuted while working in factory, dies

Ghaziabad News: फैक्टरी में काम करते समय बुजुर्ग महिला को लगा करंट, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman gets electrocuted while working in factory, dies
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन कॉलोनी में फैक्टरी में काम करने के दौरान बुजुर्ग महिला को करंट लग गया। उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने फैक्टरी मालिक और वर्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामवीर निवासी गली नंबर-6 राजीव गार्डन कॉलोनी ने बताया कि उनकी पत्नी भूरी देवी (59) घर से कुछ दूर पर पाउडर कोटिंग की फैक्टरी में काम करती थीं। वह फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थीं। फैक्टरी मनवीर सिंह की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी फैक्टरी में काम करने गई थीं। करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी भूरी देवी (59) को करंट लगा है और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। वह और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पता चला कि भूरी देवी के नाम से कोई मरीज नहीं है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से पूछा कि लोनी से किसी को करंट लगा है और भर्ती होने आया है। तब अस्पताल के स्टाफ ने किसी ओमवती देवी नाम की महिला के करंट लगने से घायल होने पर महिला के भर्ती होना बताया। उन्होंने ओमवती को जाकर देखा तो पता चला कि वह महिला ओमवती नहीं भूरी देवी हैं। भूरी देवी के साथ कोई नहीं था। डॉक्टरों ने बताया कि जो लोग भूरी देवी को भर्ती कराने आए थे, वह काफी देर से नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि भूरी देवी को मनवीर सिंह और उसके अन्य वर्करों ने भर्ती कराया है। मनवीर सिंह ने साजिश के तहत ऐसा किया है। उसकी लापरवाही से ही काम करने के दौरान भूरी देवी को करंट लगा है। फैक्टरी मालिक और वर्करों ने उन्हें जानकारी नहीं दी और अस्पताल में भी गलत जानकारी दी। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed