फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies in accident while on her way to tie Rakhi; son and grandson critically injured.

Ghaziabad News: राखी बांधने निकली वृद्धा की हादसे में मौत, बेटा और पोता गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in accident while on her way to tie Rakhi; son and grandson critically injured.
- बुलंदशहर से कुशलिया गांव आ रही थी महिला, डीपीएसजी स्कूल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

मसूरी। भाई को राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की बाइक को कल्लूगढ़ी रोड पर टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 72 वर्षीय वीरवती की मौत हो गई। उनका बेटा और छह वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे डीपीएसजी स्कूल के पास हुआ।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित मोहम्मदपुर कलां निवासी वीरवती पत्नी ताराचंद अपने छोटे भाई किरनपाल सैनी को राखी बांधने कुशलिया गांव आ रही थीं। बाइक पर उनके साथ बेटा सतेन्द्र (36) और छह वर्षीय पोता लव भी थे। कल्लूगढ़ी रोड पर पहुंचते ही टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मसूरी थाना पुलिस ने तीनों को सीएचसी डासना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वीरवती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सतेन्द्र और लव को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल रेफर किया गया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टेंपो और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed