फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies due to collision with bike rider

Ghaziabad News: बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to collision with bike rider
साहिबाबाद। लोनी भोपुरा रोड पर कोयल एंक्लेव के पास दो मई की शाम बाइक सवार ने 58 साल की बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह तीन बजे बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टीला मोड़ थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। हर्ष विहार में रहने वाले नानक चंद ने बताया कि उनकी मां भगवती (58) पत्नी हुलासीराम पंचशील कॉलोनी में प्लास्टिक की थैली बनाने के गोदाम के पास काम से जाती थीं। 2 मई की शाम 6:30 बजे वह पैदल ही घर लौट रही थीं। कोयल एंक्लेव में बिजली घर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि बाइक सवार की पहचान कर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed