फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies after falling from 23rd floor in Vasundhara Sector 18

गाजियाबाद में हादसा: 23वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, नहीं मिला सुसाइड नोट; आखिरी बार CCTV में दिखी

Mon, 27 Oct 2025 12:35 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

गाजियाबाद शहर में एक हादसा सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला 23वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग महिला रविवार को अपनी बेटी-दामाद के घर आई थीं।

विज्ञापन
Elderly woman dies after falling from 23rd floor in Vasundhara Sector 18
निर्मला चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित गीतांजली गार्डेनिया सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर सोमवार सुबह निर्मला चौधरी (60) की मौत हो गई। वह रविवार को ही पति सफीराम चौधरी के साथ सोसायटी में रहने वाली अपनी बेटी के घर आई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माला मूलरूप से अंबेडकर नगर जिले के सम्मनपुर की रहने वाली थीं। लंबे समय से उनका दिल्ली एम्स से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। रविवार को वह बेटी-दामाद के घर आई थीं क्योंकि इसी सप्ताह उन्हें डॉक्टर को दिखाना था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह पांचवीं मंजिल पर रह रही बेटी के फ्लैट से निकलीं और बिल्डिंग के सबसे ऊपर चली गईं। कुछ देर बाद सोसायटी के गार्ड ने उनका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी ने बताया कि परिजनों से हुई बातचीत में महिला के डिप्रेशन में होने की बात बताई है। कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। फ्लैट से निकलकर लिफ्ट से ऊपर जाने की सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी पुलिस को मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed