फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man stabbed in stomach in dispute over buying fruit first

Ghaziabad News: पहले फल खरीदने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग के पेट में मारा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man stabbed in stomach in dispute over buying fruit first
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर प्रिया सिनेमा के पास ठेली से पहले फल खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ठेली से चाकू उठाकर युवक ने बुजुर्ग के पेट में मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि ब्रजविहार कॉलोनी निवासी राधेश्याम(60)बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली मेरठ मार्ग पर ठेली से फल खरीदने गया था। इसी बीच ठेली पर कुटी रोड निवासी राजू भी आ गया। पहले फल खरीदने को लेकर राधेश्याम व राजू के बीच कहासुनी हो गई, मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि राजू ने ठेली से चाकू उठाकर राधेश्याम के पेट में मारकर उसे घायल कर दिया। बताया गया कि दोनों शराब के नशे में थे। घायल राधेश्याम को स्थानीय सरकारी अस्पताल से गाजियाबाद रेफर किया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed