फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man dies after losing balance on his scooter due to dogs barking and chasing him

Ghaziabad News: कुत्तों के भौंकने और पीछे दौड़ने से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after losing balance on his scooter due to dogs barking and chasing him
गाजियाबाद। सड़क पर कुत्तों के भौंकने व पीछे दौड़ने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और 66 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। सिहानी चुंगी के पास शनिवार रात घर लौटते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सिहानी निवासी रमेश चंद वर्मा सड़क पर गिर पड़े। परिजन उन्हें संजयनगर स्थित यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रमेश चंद वर्मा पुत्र छोटे लाल रात करीब आठ बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। सिहानी चुंगी के पास कुत्तों के भौंकने और पीछे दौड़ने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

रात करीब 10:45 बजे अस्पताल से सूचना मिलने पर सिहानी गेट थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट दिखाई नहीं दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed