{"_id":"6a06208581b6617a2605d8e7","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-municipal-corporation-dumper-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-885804-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम के डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम के डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित भाटिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले डंपर की टक्कर से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने उसे किसी तरह भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि भाटिया मोड़ स्थित बाबा फत्तन द्वार वाली गली निवासी भोपाल सिंह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से नाश्ते का सामान लेने निकले थे। लौटते समय सड़क पार करते हुए उन्हें शहर का कूड़ा एकत्र करने वाले डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
नगर कोतवाली और सिहानी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देकर घायल को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बेटे मनोज ने बताया कि उनके पिता ठेकेदारी करते थे। छोटा भाई पवन कुमार भी उनके साथ काम करता था। वह स्वयं लोहा मंडी में नौकरी करते हैं।
बिना नंबर प्लेट के चल रहा था नया डंपर
सिहानी गेट थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि डंपर पर चालक सचिन गहलौत तैनात था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर नया था और उस पर केवल अस्थायी नंबर दर्ज था। आरटीओ से जारी स्थायी नंबर प्लेट अभी तक वाहन पर नहीं लगाई गई थी।