फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man arrested for firing in land dispute, gun recovered

Ghaziabad News: जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला वृद्ध गिरफ्तार, बंदूक बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man arrested for firing in land dispute, gun recovered
मोदीनगर। भोजपुर के गांव तलहैटा में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार रात हुई फायरिंग के मामले में आरोपी वृद्ध राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। गांव तलहैटा निवासी शशिभूषण ने बृहस्पतिवार को तहसील से लेखपाल को बुलाकर अपनी जमीन की पैमाईश कराई थी। पड़ोसी किसान राजकुमार ने विरोध जताया था। आरोपी राजकुमार ने देर शाम अपनी लाइसेंसी बंदूक से शशिभूषण पर फायर कर दिया। गोली से निकले छरों से शशिभूषण घायल हो गए थे। घायल शशिभूषण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। आरोपी राजकुमार सेवानिवृत्त फौजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed