{"_id":"58a337c24f1c1b4f54d8593c","slug":"elderly-in-hospitals-will-treat-separately","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को अलग से मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों को अलग से मिलेगा इलाज
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में अब बुजुर्गों के इलाज के लिए अलग व्यवस्था होगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अस्पतालों में ओल्ड एज क्लीनिक और ओल्ड एज ट्रीटमेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन से बजट जारी होने वाला है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ होती है। पर्ची बनवाने से लेकर चेकअप कराने और दवाओं के लिए लंबी-लंबी कतारों में मरीजों को खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में ओल्ड एज क्लीनिक और ओल्ड एज ट्रीटमेंट यूनिट की स्थापना की योजना बनाई गई है। यहां बुजुर्गों को अलग से चेकअप और इलाज के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों को परेशानी न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। शासन से बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।