फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly couple made unconscious and jewellery and cash stolen from their house

Ghaziabad News: बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर घर से गहने, नकदी की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple made unconscious and jewellery and cash stolen from their house
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अमित किशोर जैन के बुजुर्ग माता-पिता को बेहोश कर एक युवक घर में रखे जेवरात और नकदी चोरी करके ले गया। चोरी हुए सामान में करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी है। वारदात 24 जून को हुई थी। आरटीआई कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमित कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित राजू नर्सेज ब्यूरो से एक युवक राजू को बुजुर्ग माता-पिता की देखरेख के लिए नियुक्त किया था। 700 रुपये प्रतिदिन उसका भुगतान करते थे। बताया कि 24 जून को वह अपनी पत्नी के साथ आंख का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए हुए थे। इस दौरान राजू की जगह नया लड़का देखरेख के लिए आया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह अस्पताल से घर लौटे तब उनके माता-पिता बेसुध पड़े थे। घर में छानबीन की तब पता चला कि अलमारी में रखे पांच लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने सबसे पहले डॉक्टर को बुलाकर माता-पिता का इलाज करवाया। साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed