फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eighth student gang-raped by three including juvenile

Ghaziabad News: आठवीं की छात्रा से किशोर समेत तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eighth student gang-raped by three including juvenile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठवीं की छात्रा से दो युवक और एक किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर के सामने एक क्लीनिक में काम करने वाले दीशांत राजपूत (20) और एक किशोर से छात्रा का संपर्क था। 24 अगस्त को दीशांत, अभिषेक सिंह और किशोर घुमाने के बहाने उसे गोविंदपुरम में दीशांत के घर ले गए जहां तीनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों जोर देकर पूछा तो छात्रा ने आपबीती बताई। मामले में छात्रा के पिता ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।


पूछताछ में पता चला कि छात्रा घर के सामने क्लीनिक में काम करने वाले दीशांत और एक किशोर के दो साल से संपर्क में थी। छात्रा के पिता ने पुलिस से कहा कि कई दिनों से उनकी बेटी गुमशुम थी। उन्होंने उससे पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने चिकित्सक को भी दिखाया। उसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने उससे जोर देकर पूछा तो रोते हुए छात्रा ने आपबीती बताई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed