फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight people were cheated of Rs 1.30 crore by luring them to earn money sitting at home

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का लालच देकर आठ लोगों से 1.30 करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight people were cheated of Rs 1.30 crore by luring them to earn money sitting at home
गाजियाबाद। साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। साइबर ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का झांसा देकर आठ लोगों से 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

ठगो ने शेयर ट्रेडिंग में 50 फीसदी तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये निवेश कराए और बाद में संपर्क खत्म कर दिया। ठगों ने वैशाली निवासी अफसर इमाम से 18 लाख रुपये, गंगापुरम के लिए अभिषेक से 5.43 लाख रुपये, वसुंधरा के सचिन रस्तोगी से 20.45 लाख रुपये और अंकुर विहार के अमित अरोड़ा से 10 लाख रुपये ठगे लिए। वहीं, घर बैठे कमाई का झांसा देकर क्रॉसिंग रिपब्लिक की रहने वाली आकांक्षा से 8.29 लाख रुपये, राजनगर एक्सटेंशन निवासी रोहित झा से 10 लाख रुपये, जतिन सेंगर से 26.89 लाख रुपये और अहिंसाखंड की नीता बेरी से 33.88 लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed