{"_id":"68225289ebf361e0c0061040","slug":"eight-huts-were-burnt-due-to-fire-in-garbage-dump-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-632738-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबाड़ में लगी आग की चपेट में आकर आठ झुग्गियां जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबाड़ में लगी आग की चपेट में आकर आठ झुग्गियां जली
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर-रहीसपुर मार्ग स्थित खाली पड़ी जमीन में पड़े कबाड़ के ढेर में सोमवार की दोपहर आग लग गई। 40 डिग्री तापमान में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहीं बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक आठ झुग्गी और उनमें रखा सामान जल चुका था। हालांकि अलग-अलग स्टेशन से पहुंची दमकल विभाग की पांच यूनिट ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया और आगे को बढ़ने से रोक दिया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि केशव कुंज कालोनी स्थित खाली पड़े मैदान में कबाड़ और झुग्गियों में आग लग गई है। घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।