{"_id":"6823a6891458a5e832072fd6","slug":"eight-farmers-eight-farmers-cheated-of-rs-220-lakh-by-becoming-recovery-agentscheated-of-rs-220-lakh-by-becoming-recovery-agents-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106007-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिकवरी एजेंट बनकर आठ किसान से ठगे 2.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिकवरी एजेंट बनकर आठ किसान से ठगे 2.20 लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादनगर। पीएनबी बैंक का रिकवरी एजेंट बनकर ठगों ने आठ किसान से 2.20 लाख रुपये ठग लिए। बैंक प्रबंधक ने इस संबंध में तहरीर दी है।
ढिढ़ार गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्थित है। बैंक प्रबंधक कपिल गौतम ने बताया कि बैंक से ऋण लेने वाले कुछ किसानों ने समय पर राशि जमा नहीं की है। इस कारण उनके खातों को बट्टे में डाल रखा है। बताया कि जनवरी माह में हमारी शाखा की मंडल द्वारा एक रिकवरी एजेंसी का गठन किया। 29 जनवरी को दो व्यक्ति भेजे गए। दोनों ने बैंक में उपस्थिति होकर यूपीए खाते की लिस्ट ले ली। आरोप है कि ओटीएस सेलटमेंट कराने के नाम पर गांव ढिढ़ार निवासी आसवीर से 15 हजार रुपये, अंकित से 20 हजार रुपये खट्टा पहलादपुर निवासी गजेंद्र से 10 हजार रुपये,गांव नेकपुर निवासी आस मोहम्मद से 55 हजार,गांव रब्बन से 20 हजार,सुराना निवासी मुकेश देवी से 20 हजार, हनीफ से 15 हजार,गांव हुसैनपुर निवासी ओमपाल से 65 हजार रुपये ठगकर ले गए। अब किसान बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। एसीपी का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।