{"_id":"57b4bc8d4f1c1b1f176eaf5e","slug":"egypt-culture-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजिप्ट से संस्कृति का आदान-प्रदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजिप्ट से संस्कृति का आदान-प्रदान
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजिप्ट के शहर पोर्टसेड और गाजियाबाद के बीच संस्कृति, शिक्षा और निगम क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों का आदान-प्रदान होगा। बुधवार को इजिप्ट दूतावास में तैनात कल्चरल काउंसलर डॉ.अहमद अब्दाल रहमान गाजियाबाद में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महापौर अशु वर्मा. नगर आयुक्त अब्दुल समद और अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा से मुलाकात की।
करीब एक घंटे चली मुलाकात में उन्होंने गाजियाबाद और पोर्टसैड के बीच सांस्कृतिक संबंध स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। महापौर अशु वर्मा ने भी इजिप्ट के हाईटेक सिटी पोर्टसैड से सांस्कृतिक संबंधों को स्वीकृति दे दी।
महापौर ने बताया कि उन्होंने इजिप्ट दूतावास के कल्चरल काउंसलर के समक्ष शिक्षा, वाटर सप्लाई और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में भी तकनीकों का आदान-प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में दोनों के बीच सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद केंद्र सरकार के माध्यम से वार्ता को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि इसी महीने इजिप्ट से एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद के दौरे पर आएगा। यह प्रतिनिधिमंडल न केवल नगर निगम के कामकाज को देखेगा, बल्कि प्राचीन शहर गाजियाबाद के इतिहास और संस्कृति से भी रूबरू होगा।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद शहर के साथ इजिप्ट जैसा देश अगर सांस्कृतिक संबंध स्थापित करना चाहता है तो यह अपने शहर के लिए गर्व की बात है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के माध्यम से वार्ता आगे बढ़ाई जाएगी।