{"_id":"5ede1e878ebc3e9037301d72","slug":"education60","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई समिट पर विभिन्न विषयों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई समिट पर विभिन्न विषयों पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई समिट पर विभिन्न विषयों पर की चर्चा - मोहन नगर स्थित आईटीस कॉलेज में ई समिट का आयोजन किया गया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में ई समिट का आयोजन किया गया। जिसमे देश के विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्रो में कार्यरत आईआई एम एलुमनाई ने छात्रों एवं शिक्षकों को प्रोग्रेसिंग इन कोविद -19 द न्यू नार्मल विषय पर चर्चा की। ई समिट दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में आईआईएम लखनऊ एलुमनाई और डायरेक्टर ऑपरेशन सपोर्ट सर्विसेज थैलेस इंडिया मधुमिता अग्रवाल ने कोविद -19 के साथ बदलते हुए परिप्रेक्ष्य में प्रतिष्ठानों एवं एचआर डिपार्टमेंट के उत्तरदायित्व पर ध्यान आकर्षित किया। आईआईएम रांची के प्रोफेसर डा. असित महापात्र ने छात्रों को एम्प्लॉयबिलिटी और करियर निर्माण पर बड़े ही रोचक ढंग से चर्चा की। द्वितीय सत्र में आईआईएम अहमदाबाद एलुमनाई और सेंटर फॉर एक्सेलेंस फॉर इनोवेटिव लीडरशिपी विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी हरियाणा की निदेशक ज्योति राणा ने न्यू नार्मल बिहेवरल चेंज एंड होलिस्टिक लीडरशिप के ऊपर अपना वक्तव्य दिया। इस ई- सम्मिट में देश एवं विदेश के विभिन्न भागो से करीब 700 से ज्यादा शिक्षक, शोधकर्ता, इंडस्ट्री प्रतिनिधि एवं छात्रों ने भाग लिया जिसमे सऊदी अरब ,ओमान, पाकिस्तान एवं श्रीलंका के प्रतिभागी भी शामिल थे।