फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   education

ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
education
पेटिंग प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया - मेवाड़ कॉलेज की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 61 स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा - छात्रों नने कोविड-19 को कैनवस पर खूबसूरती से उकेरा माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीकाॅम विभाग ने ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका विषय कोविड-19 के खतरे से बचना रहा। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 61 स्कूल-काॅलेजों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डा. बबीता और डा. सपना रल्हन निर्णायक की भूमिका में रहीं। प्रतियोगिता में सेंट एकनाथ एसकेवी स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी प्रथम, श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा जया दास द्वितीय एवं राजकीय विकास विद्यालय की छात्रा निशा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्रा रिया गौतम एवं मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के बीकाॅम विभाग की छात्रा तनु महतो को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया। सभी प्रतिभागियों ने कोविड-19 को अपने-अपने सोच के आधार पर कैनवस पर चित्रित किया। इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डा. अलका अग्रवाल ने बताया इस प्रकार का प्रयोग किसी शिक्षण संस्थान में पहली बार किया गया है। सभी पोस्टर बहुत अच्छे थे। कोरोनाकाल में बच्चों ने अपनी सोच-समझ से कैनवस पर कोविड-19 और उसके खतरे से बचने के उपायों को रंगों में बड़ी खूबसूरती से उकेरा। हर प्रतिभागी को मेवाड़ की ओर से ई-सर्टीफिकेट प्रदान किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed