{"_id":"69ac8692590b5b9f0201f571","slug":"education-organization-and-self-respect-strengthen-society-narendra-kashyap-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-836827-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान करता है समाज को मजबूत : नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान करता है समाज को मजबूत : नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
गाजियाबाद। समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान सबसे जरूरी है। इन तीनों को मजबूत कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इसी प्रकार की बातों के साथ शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिसॉर्ट में कश्यप-निषाद समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए युवाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कश्यप-निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उनका पूरा जीवन कश्यप-निषाद समाज की सेवा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। समाज ने उन्हें जो सम्मान और पहचान दी है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। समाज को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह खड़े मिलेंगे। अनुसूचित जाति में शामिल कराने की रणनीति पर बात : कार्यक्रम में समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराने के मुद्दे पर भी मंथन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कश्यप-निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलता है तो लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। इसके लिए सरकार तक अपनी बात प्रभावी तरीके से कैसे पहुंचाई जाए, इस पर भी चर्चा की गई।