फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E.coli bacteria found in water of Saya Gold Avenue Society

Ghaziabad News: साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी के पानी में पाया गया ईकोलाई बैक्टीरिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
E.coli bacteria found in water of Saya Gold Avenue Society
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी के पानी में ईकोलाई बैक्टीरिया पाया गया है। यह बैक्टीरिया सीवेज या पशु अपशिष्ट से उत्पन्न होता है। 14 वें दिन भी लोगों को दूषित पानी की समस्या से निजात नहीं मिला। लोगों की नाराजगी बिल्डर के खिलाफ बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मेंटेनेंस टीम को एक बार फिर से वाटर मैनेजमेंट सिस्टम एवं सीवेज सिस्टम जांचने को कहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि बिल्डर द्वारा यूजीआर के साथ ही अन्य टैंकों की सफाई के बाद पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। 9 मई की शाम तीसरी बार यूजीआर व अलग-अलग टैंक से पानी के 8 नमूना जांच के लिए भरा गया था। शनिवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें आठ नमूनों में से तीन नमूने फेल हो गए हैं। इनमें दो फायर टैंक और एक फिल्टर एक्सजिट का नमूना फैल हुआ है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि पानी में जांच के बाद ईकोलाई बैक्टेरिया पाया गया था। यह बैक्टीरिया सीवेज व पशु अपशिष्ट से उत्पन्न होता है। आम बोलचाल की भाषा में पानी में मानव मल मिले होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार की जांच रिपोर्ट में भी यही बैक्टीरिया पाया गया था।
विज्ञापन

साया गोल्ड एवेन्यू के मीडिया प्रभारी ने दावा किया कि सोसायटी में सीएमओ कार्यालय की ओर से निर्धारित सभी दिशा निर्देश का पालन कर रहे हैं। लखनऊ से आई डाक्टरों की एक टीम निवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। लोगों को शुद्ध पानी के साथ टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए और मेंटेनेंस को अभी तक नहीं मिला फाल्ट
जीडीए और मेंटेनेंस कर्मचारी लगातार फाल्ट तलाश करने का दावा कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई फाल्ट नहीं मिला है। जब तक कोई फाल्ट नहीं मिल जाता तब तक लोगों को पानी की परेशानी रहेगी। शुक्रवार को जीडीए ने नाले से होकर जा रही गंगाजल की लाइन भी बदल दी थी। दावा किया गया था कि अब सीवर का पानी पेयजल टंकी में नहीं पहुंचेगा। इसका पता लगाने के लिए शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटी के अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
इनसेट


सोसायटी के टावर 2, 6 और 8 के फ्लश टैंक में नहीं पहुंचा पानी

सोसायटी के टावर 2, 6 और 8 में शनिवार को फ्लश टैंक से लोगों के फ्लश में पानी नहीं पहुंच पाया। पानी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि फ्लश में पानी नहीं आने की वजह से कई लोगों ने जहां दूसरे टावरों में रह रहे अपने परिचितों के यहां पहुंचे। वहीं बहुत से लोगों ने वॉशरूम में भी बोतलबंद पानी का प्रयोग किया। सोसायटी निवासी निशित ने बताया कि अभी भी बहुत से लोगों का लूजमोशन ठीक नहीं हुआ है ऐसे में फ्लश टैंक में पानी न पहुंचने से लोग परेशान हुए।

इनसेट

सोसायटी में शनिवार को मिले 9 मरीज, कुल 26 मरीज हैं एक्टिव
साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में बीमार लोग ठीक हो रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 9 लोगों ने जांच कराई। इनमें दो मरीज के पेट में दर्द की शिकायत थी। वहीं, 7 मरीज उल्टी, पेट में दर्द व अन्य समस्या से परेशान थे। वर्तमान में सोसायटी में 26 मरीज सक्रिय हैं और 3 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed