{"_id":"6419fb2c5e8e436d73009f24","slug":"earthquake-in-ghaziabad-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-58217-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भूंकप से कांपी धरती तो घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भूंकप से कांपी धरती तो घरों से बाहर निकले लोग
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के साथ गाजियाबाद में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूंकप की वजह से धरती कांपी तो लोग घरों से बाहर निकलकर गलियों और सोसायटियों के पार्क में इकट्ठा हो गए। राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, वैशाली, गोविंदपुरम और एनएच-9 से सटी बहुमंजिला इमारतों वाली सोसायटी में लोगों में दहशत बन गई। ऊपरी मंजिलों पर कंपन ज्यादा महसूस हुआ। भूकंप की वजह से कई सिनेमाघरों में शो रोककर लोगों को बाहर निकाल दिया गया। भूंकप के झटके थमने के बावजूद लोग काफी देर तक घरों के अंदर नहीं गए।
मंगलवार देर रात लोग खाना खाने के बाद घरों में बैठे थे। रात करीब 10:17 बजे अचानक भूकंप के झटके शुरू हो गए और धरती कांपने लगी। नेहरू नगर सेकंड निवासी आकांक्षा बताया कि उनकी निगाहें एक दम घर में लगे झूमर पर गई तो वह तेजी से हिल रहा था। उन्होंने तुरंत चिल्लाकर भूकंप आने की सूचना अन्य सदस्यों को दी और सभी तेजी से भागकर घर से बाहर निकल आए। गली में आस पड़ोस के सभी परिवार के लोग बाहर खड़े थे। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी, हाई एंड पैराडाइज, गुलमोहर गार्डन, सेवी विले डे, चार्म्स कैसल, गोविंदपुरम की पंचशील प्राइमरोज, गौर सोसायटी, एनएच-24 से सटी गोल्फ लिंक, सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी समेत शहर की अधिकांश सोसायटियों में लोग फ्लैटों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए।
सीढि़यों से उतरे लोग
भूकंप के झटके शुरू होते ही बहुुमंजिला इमारतों के लोग नीचे पार्क की ओर दौड़े तो लिफ्ट में भीड़ लग गई। बुजुर्गाें को लिफ्ट से भेजकर अन्य लोग सीढि़यों से ही नीचे पार्क की ओर दौड़े। गोविंदपुरम की गौर सोसायटी में महज दो-तीन मिनट में ही पार्काें में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। छोटे बच्चों को लोगों ने गोद में लेकर नीचे पार्क में पहुंचाया। लोगों में दहशत का आलम था। प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में लोग सीढि़यों से दौड़कर नीचे पहुंचे।
विज्ञापन
15-20 मिनट बाद तक फ्लैटों में नहीं गए बहुमंजिला इमारतों के निवासी
राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, वैशाली, गोविंदपुरम में बनी 15-20 मंजिला इमारतों के लोग भूंकप थमने के 15-20 मिनट बाद तक भी फ्लैटों में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आशंका थी कि कहीं दोबारा भूंकप न आ जाए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोग घरों में लौटे। राजनगर एक्सटेंशन की हाई एंड पैराडाइज सोसायटी निवासी गजेंद्र तेवतिया ने बताया कि फ्लैट में लौटने के बाद भी काफी देर तक डर बना रहा कि कहीं दोबारा झटके न लग जाएं।
प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में 24वीं मंजिल पर रहता हूं। भूकंप के झटके लगने लगे तो पहले थोड़ा इंतजार किया। करीब 30 सेकेंड बाद तक भी झटके बंद नहीं हुए तो जैसे-तैसे दौड़कर नीचे खुले में पहुंचे।
- अनुभव थानवी, प्रतीक ग्रैंड सोसायटी
सिद्धार्थ विहार की सोसायटी में पांचवीं मंजिल पर रहते हैं। खाना खाकर आराम कर रहे थे कि भूकंप की वजह से फ्लैट तेजी से हिलने लगा। तभी अन्य फ्लैटों से भूंकप आने का शोर मचना शुरू हो गया। सीढि़यों से दौड़कर नीचे पहुंचे। लोग बहुत घबराए हुए थे।
- गोकुल प्रसाद, प्रतीक ग्रैंड सोसायटी निवासी