फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Each constituency will rally Jayant Chaudhary

हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे जयंत चौधरी

Thu, 18 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Each constituency will rally Jayant Chaudhary
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने भी बिगुल फूंक दिया है। रालोद महासचिव जयंत चौधरी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। गाजियाबाद में इसकी शुरुआत वह साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से करेंगे।
विज्ञापन


27 अगस्त को वह साहिबाबाद गांव के कलिंगा पार्क में जनसभा करेंगे। इसके बाद 31 अगस्त को मुरादनगर के गांव ढिंढार और गोविंदपुरम में जनसभा कर जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी ने दिल्ली में बुधवार को सभी जिलाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई। रालोद के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह भी मीटिंग में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में होने वाली मीटिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह बिड्डी ने बताया कि गाजियाबाद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


वहीं हर बूथ पर पांच से 10 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। साहिबाबाद विधानसभा की जनसभा के लिए हिमांशु चौधरी, ढिंढार में जनसभा के लिए संजीव ढिंढार, अमित त्यागी को, गोविंदपुरम सभा के लिए भूपेंद्र बॉबी, तेजपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed