{"_id":"5ecf9d738ebc3e90b43df195","slug":"e200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी आदेश की अवहेलना कर खुले नाले में बहाया जा रहा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी आदेश की अवहेलना कर खुले नाले में बहाया जा रहा सीवर का पानी
विज्ञापन
\n\nएनजीटी आदेश की अवहेलना कर खुले नाले में बहाया जा रहा सीवर का पानी\n\n- वसुंधरा सेक्टर-16 में लोगों की शिकायत पर एनजीटी ने सीवर का पानी बहाने पर लगा रखी है रोक\n\n- स्थानीय लोगों ने कहा नगर निगम के अधिकारी कर रहे मनमानी
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। एनजीटी के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए एक बार फिर से नगर निगम ने वसुंधरा सेक्टर-16 के बरसाती नाले में सीवर का पानी बहा रहा है। वसुंधरा के लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी लॉक डाउन का गलत फायदा उठाते हुए एनजीटी के आदेश के बावजूद गलत तरीके से सीवर का पानी बरसाती नाले में बहा रहा है। इससे नाले के आस-पास बसी सोसायटी के लोगों का बदबू की वजह से रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने इससे संक्रमण का खतरा भी जताया है।
बता दें कि बरसाती नाले में सीवर का पानी बहाए जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने वर्ष 2017 में एनजीटी में रिट दाखिल की थी। शिकायतकर्ता अमित किशोर ने बताया कि अपने दूसरे ही सुनवाई मे कोर्ट ने नाले में सीवर के पानी को बहाए जाने की शिकायत को सही पाया। एनजीटी ने पाया कि वसुंधरा में जगह-जगह बरसाती नाले में सीवर का पानी बहाया जा रहा है जिसका निवासियों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है । कोर्ट ने सेक्टर 19 के एसटीपी प्लांट से सीवर का गंदा व बदबूदार पानी नाले में छोड़े जाने पर तत्कालीन नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगाई थी और इसे अविलंब बंद करने का आदेश पारित किया। जिसके बाद नगर निगम ने 25 जून 2017 को शपथपत्र देकर कोर्ट के आदेश का पालन करने का सबूत दे दिया । शिकायतकर्ता अमित किशोर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दोबारा से सीवर के पाइप को नाले में पूरी तरह खोल दिया गया है। सुबह- सुबह इस पाइप के द्वारा सीवर का गंदा और बदबूदार पानी बरसाती नाले में डाला जा रहा है। अमित किशोर ने बताया कि उनकी टीम ने इस मामले में वर्तमान के नगरआयुक्त से बात करने का प्रयास किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुबारा से सीवर के पानी को बरसाती नाले में बहाया जाने खुलेआम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह लोग दोबारा से एनजीटी में अवमानना की शिकायत दर्ज कराएंगे ।\n\n-------------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन