फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-service center will be started in the court, information related to the court will be available

Ghaziabad News: कचहरी में शुरू होगा ई-सेवा केंद्र, मिलेगी अदालत से संबंधित जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
E-service center will be started in the court, information related to the court will be available
गाजियाबाद। कचहरी में जल्द ही ई-सुविधा केंद्र शुरू हो जाएगा। इसमें वर्चुअल कोर्ट, वाहनों का चालान, भुगतान, ई फाइलिंग और ई-स्टांप के बारे में जानकारी मिलेगी। मुकदमों से संबंधित सभी जानकारी एक ही जगह मिलने से लोगों को इधर से उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


अदालत के अधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट की निगरानी में मुंबई की एजेंसी पोटा केबिन तैयार करेगी। केबिन बनाने के लिए अधिकारियों ने सर्वे कर जिला उपभोक्ता एवं पारितोष आयोग के भवन के पास जगह चयनित कर लिया है। जल्द ही काम शुरू होगा। इसके बाद ई-सेवा केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इसमें एक जगह पर सामान्य लोगों को अदालत से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए भी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


ई-सेवा केंद्र पर ये होगी सुविधा

केंद्र पर फिलहाल एक कंप्यूटर, स्कैनर की व्यवस्था के साथ दो स्टाफ तैनात किए जाएंगे। ई-फाइलिंग के लिए वादकारी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, डिजिटल हस्ताक्षर के साथ शपथ पत्र सत्यापित कर ई-फाइलिंग केंद्र में अपने वाद को प्रस्तुत करना होगा। नए मुकदमों की फाइल नंबर जनरेट होगी। न्यायाधीशों के अवकाश की जानकारी। आधार आधारित डिजिटल हस्ताक्षर संबंधी आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। याचिकाओं की हार्ड कॉपी को स्कैन करके ई-फाईलिंग से सुविधा उपलब्ध होगी। पक्षकारों को ऑनलाइन ई-स्टांप पेपर क्रय किए करने में सहयोग मिलेगा। एंड्रायड और आईओएस पर ई-कोट्स का प्रार्थनापत्र डाउनलोड करने में सहयोग करेंगे। जेलों में बंद बंदियों के परिजनों को ई-मुलाकात की पूर्व बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात चालान और छोटे प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण और राजीनामा ऑनलाइन कराया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed