फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaws will not be able to run on Hapur Road from September 1

Ghaziabad News: एक सितंबर से हापुड़ रोड पर नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not be able to run on Hapur Road from September 1
गाजियाबाद। एनएच-9 के बाद अब हापुड़ रोड पर भी ई-रिक्शा का संचालन बंद होगा। पुलिस ने इसका पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। यह नियम एक सितंबर से लागू हो जाएगा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद पुराना बस अड्डे से डासना फ्लाईओवर तक पहुंचने में लोगों को हर समय जाम से जूझना पड़ रहा है। इसमें जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या है। सवारी बैठाने के चक्कर में ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पुलिसकर्मियाें को व्यवस्था बनाना मुश्किल हो जाता है। चेतावनी के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं होने पर पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कदम उठाया गया है। यह नियम एक सितंबर से लागू कर दिया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार- प्रसार के साथ यातायात पुलिस को भी ई-रिक्शा चालकों से समन्वय कर इसकी जानकारी साझा करने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि पाबंदी के बाद यदि कोई ई-रिक्शा हापुड़ रोड पर चलता हुआ मिला तो नो एंट्री के साथ ई-रिक्शा को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-यहां नहीं चलेंगे ई-रिक्शा-
लगातार हो रहे हादसे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एनएच-9 पर भी ई-रिक्शा का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया था। अब हापुड़ रोड जिले की दूसरी सड़क बन गई है जहां, ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed