{"_id":"66510aefc77db424200592c4","slug":"e-rickshaw-looted-by-making-the-driver-smell-intoxicants-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109033-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चालक को नशीला पदार्थ सुंघा कर ई रिक्शा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चालक को नशीला पदार्थ सुंघा कर ई रिक्शा लूटा
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पास शिव चौक पर दो बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई रिक्शा और फोन लूट लिया। घटना 14 मई की दोपहर तीन बजे की है। पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट के पास गौशाला रोड पर विकास कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 14 मई की दोपहर तीन बजे नए बस अड्डे की तरफ से मोहननगर होते हुए घर जा रहे थे। मोहननगर कटोरी मिल के पास एक बदमाश ने उन्हें शालीमार गार्डन जाने के लिए बुक किया। वह शालीमार गार्डन थाने से कुछ दूर शिव चौक के पास पहुंचे तो वहां दूसरा बदमाश भी उनके ई-रिक्शा में बैठ गया। इसके बाद दोनों उन्हें रास्ता बताने के बहाने कुछ दूर ले गए। तभी बदमाशों ने उन्हें रुमाल में नशीला पदार्थ लगाकर सुंघा दिया जिससे वह बेसुध हो गए। इसके बाद बदमाश उनका ई रिक्शा और जेब से फोन लूटकर भाग गए। एक राहगीर ने उनकी जेब से कागजात लेकर परिवार को संपर्क किया। छोटा भाई मौके पर पहुंचा और चालक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर टीम उनको गिरफ्तार कर लेगी।