{"_id":"5ed0e6dd8ebc3e909a686a05","slug":"e-l-l-i22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट एरिये में विभाग और लोगों ने मिलकर कराया सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट एरिये में विभाग और लोगों ने मिलकर कराया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
- खोड़ा में नगर पालिका परिषद ने कराया सैनिटाइजेशन व फॉगिंग - शालीमार गार्डन में स्थानीय लोगों की मदद से हुई बिल्डिंग सैनिटाइज - वसुंधरा, वैशाली में नगर निगम की टीम ने गाड़ियों से इलाका सैनिटाइज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के संंक्रमण फैलने से रोकने के लिए नगर निगम, पालिका परिषद और सामाजिक संस्थाओं के अलावा अब लोग भी जुट गए हैं। शुक्रवार को खोड़ा में पालिका परिषद और वैशाली, वसुंधरा में नगर निगम की टीम ने शालीमार गार्डन के हॉट स्पॉट में लोगों के साथ मिलकर बिल्डिंग को सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया। खोड़ा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के.के भड़ाना ने बताया कि आर्दश नगर, कला एंकलेव, वंदना एंकलेव, इतवार बाजार पुस्ता, शंकर विहार, खोड़ा गांव समेत अन्य इलाकों में छोटी-बड़ी मशीनों से सैनिटाइजेशन किया गया। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा भी डिमांड पर सैनिटाइजेशन कराने की मांग की गई। शालीमार गार्डन में रचित माथुर ने बताया कि इलाके में एक कोरोना संक्रमण मरीज मिला था। उसके बाद कालोनी के लोग लगातार सैनिटाइजेशन कराने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोग और नगर निगम के सहयोग से पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान लोगों को घर से बाहर ना निकलने और मास्क, ग्लब्स पहनने की भी अपील की। वहीं, वसुंधरा के विभिन्न सेक्टर और वैशाली में भी जगह जगह नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन किया। -------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन