{"_id":"5ecf94a58ebc3e9092149e20","slug":"e-l-b151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क एवेन्यू में कुत्ते के हमले से युवक जख्मी, कुत्ते को भगाने पर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क एवेन्यू में कुत्ते के हमले से युवक जख्मी, कुत्ते को भगाने पर बढ़ा विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क एवेन्यू में कुत्ते के हमले से युवक जख्मी, कुत्ते को भगाने पर बढ़ा विवाद - कुत्ते को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों को पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत - लगातार बढ़ रहे हमलों से कालोनी के लोगों में बढ़ रहा गुस्सा -नगर निगम से की कुत्तों को पकड़कर राहत दिलाने की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित पार्क एवेन्यू सोसायटी में बुधवार की रात घर के बाहर टहल रहे एक युवक को कुत्ता के काटने के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। आरोप है कि कालोनी में कुत्तों के हमलों से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस बीच लोगों ने जख्मी युवक को पास के निजी अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एके चौबे ने बताया कि कालोनी में रहने वाले मुनेश का 28 वर्षीय बेटा घर के बाहर खाना खाकर टहल रहा था। कुछ ही देर में अचानक एक कुत्ते ने आकर उसके पैर में काटकर उनके बेटे को जख्मी कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर से बाहर निकले और कुत्ते को डंडा दिखाकर भगाने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों में कहासुनी के साथ विवाद बढ़ गया। मामले की सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस सोसायटी पहुंची। वहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, लहुलूहान बेटे को परिजन निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर से इंजेक्शन व अन्य दवाई देकर उसे घर भेज दिया। लोगों का आरोप है कि आवारा कुत्तों का कालोनी में जमावड़ा बढ़ने लगा है। वह अचानक से किसी भी व्यक्ति पर काटकर हमला कर देते हैं। इससे लोगों में अब घर से बाहर निकलने में डर बनने लगा है। लोगों ने नगर निगम व पार्षद से आवारा कुत्तों को पकड़कर राहत दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। किसी भी पक्ष से अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन