{"_id":"5ea2d7a38ebc3e90813be86c","slug":"e-aa-b-b161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फल-सब्जी की दुकानें दोपहर दो बजे खोलने का है आदेश - किराने की दुकान शाम चार बजे तक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन को सख्त बनाने के लिए किराना और फल व सब्जी की दुकानें खोलने के लिए तय की गई समयसीमा का व्यापारियों ने स्वागत किया है। इंदिरापुरम में व्यापारियों ने शुक्रवार को ही दुकानें बंद कर डीएम के आदेश का पालन करने की बात कही। वहीं, व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर भी मेसेज कर एक दूसरे को सभी को नए आदेश से अगवत कराया। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमबीर यादव का कहना है कि डीएम के आदेश सर्वसमाज के हित में हैै। टीएचए में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। जबकि कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो रहा था। आरोप है कि इंदिरापुरम के मंगल बाजार और वैशाली सेक्टर-2 व 1 की मार्केट में रोजाना शाम को लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो जाता है। प्रशासन ने इस आदेश से दुकानदार और लोगों को भी सचेत किया है। मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर का कहना है कि न्यायखंड में व्यापारियों ने खुद ही दुकानों को बंद कर आदेश का समर्थन किया। वहीं, व्यापार मंडल के लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर मैसेज कर आदेश के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि सूर्य नगर के तमाम इलाकों में व्यापारियों से ग्रॉसरी और फल व सब्जी की दुकानें दो बजे तक व चार बजे तक ही खोलने का आग्रह किया गया। इस दौरान सभी दुकानदारों को मुंह पर मास्क लगाने व हाथों में ग्लब्स लगाने की अपील की गई। ------------------------------------ सुमित कुमार