{"_id":"66e778f36a83b7b84e0d4214","slug":"due-to-transaction-dispute-three-youths-vandalized-the-restaurant-with-weapons-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111971-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लेन-देन के विवाद में तीन युवकों ने हथियार के बल पर रेस्त्रां में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लेन-देन के विवाद में तीन युवकों ने हथियार के बल पर रेस्त्रां में की तोड़फोड़
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड में श्रीराम चौक पर देर रात तीन युवकों ने हथियार के बल पर नियोर कैफे में घुसकर कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। विरोध करने पर एक कर्मचारी के पेट में तमंचा लगाकर उसे गोली मारने की धमकी दी। बाद में रेस्त्रां में तोड़फोड़ भी की। पुलिस जांच में आया कि हिमांशु नाम के आरोपी का एक कर्मचारी से 35 हजार रुपये का लेन-देन का विवाद है। घटना के दौरान शोर सुनकर लोगों के इकट्ठा होने लगे तो तीनों गाली-गलौज कर भाग गए। इंदिरापुरम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। टीम तीसरे आरोपी को तलाश रही है।
सरस्वती विहार खोड़ा में रहने वाला पुष्कर नियोर कैफे में कर्मचारी है। उसने बताया कि 13 अगस्त की रात 12:27 बजे वह अन्य साथियों के साथ रेस्त्रां बंद कर रहा था। तभी तीन युवक तमंचा और चाकू लेकर जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने तनवीर नाम के कर्मचारी को पूछते हुए अचानक पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारी गोविंद को घुटने के बल बैठाकर उससे गाली-गलौज की जबकि उनके पेट में तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। तीसरे युवक ने चाकू दिखाकर सभी को डरा दिया। इसके बाद रेस्त्रां में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें मालिक को काफी नुकसान हुआ है। उसका कहना है वह और अन्य कर्मचारी हथियार बंद आरोपियों से उन्हें छोड़ने की भीख मांगते रहे लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इस बीच कर्मचारियों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी सभी को मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले और तोडफोड़ की पूरी घटना रेस्त्रां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना रेस्त्रां मालिक ने पुलिस को दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में आया कि लोनी में रहने वाले हिमांशु का कर्मचारी तनवीर से 35 हजार रुपये का लेन-देन का विवाद है। वह रेस्त्रां में कर्मचारी से हथियार के बल पर पैसे लेने आया था। इंदिरापुरम पुलिस ने टीम का गठन करके दो आरोपियों की फुटेज से पहचान कर शनिवार रात उन्हें दबोच लिया।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि रेस्त्रां कर्मचारी की शिकायत पर तोड़फोड़ और हथियार के बल पर पीटने, गाली-गलौज, धमकी व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम ने फुटेज से पहचान के बाद मनीष कुमार पुत्र ओमपाल और अनूप कुमार पुत्र श्यौराज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से अवैध तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। बाकी तीसरा मुख्य आरोपी हिमांशु कुमार पुत्र अनील कुमार निवासी लोनी अभी फरार है। उसे भी जल्द दबोच लिया जाएगा।