{"_id":"66c923156826ff3624096174","slug":"due-to-the-woman-becoming-unconscious-the-uncontrolled-car-collided-with-the-divider-and-overturned-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111453-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला के बेहोश होने से अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला के बेहोश होने से अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाने के पास शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे गर्भवती महिला के बेहोश होने से चलती गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान गर्भवती की मदद के बहाने एक चोर मोबाइल चोरी कर भाग गया। लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल में गर्भवती महिला से जानकारी की। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि कविनगर में रहने वाली नेहा जोशी पुत्री महेश चन्द्र बच्चों का सामान बनाने की कंपनी में काम करती हैं। शुक्रवार शाम वह गाड़ी से इंदिरापुरम में कंपनी के स्टोर पर निरीक्षण करने आई थीं। वहां से वैशाली मेट्रो स्टेशन होते हुए घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक वह बेहोश होने लगीं। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उनका आरोप है कि लोगों की भीड़ के बीच मदद के बहाने एक चोर उनका फोन चोरी करके भाग गया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि फोन को सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर रहे हैं। हादसे में गर्भवती महिला और उनका शिशु ठीक है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।