फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to old enmity, two sides threw bricks and stones, and a fierce fight broke out

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, जमकर हुई मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, two sides threw bricks and stones, and a fierce fight broke out
मसूरी। नाहल गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। इसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डासना निवासी अनस ने पुलिस को बताया कि 28 मई को नाहल गांव में रहने वाले उनके दो भाइयों, शोएब और फरहान पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। शिकायत में आरोप है कि नाहल निवासी साजिद और रिहान व आबिद निवासीगण गांव नाहल मसूरी ने पुरानी बात को लेकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साजिद और रिहान ने पथराव भी कर दिया। इस पथराव और मारपीट के कारण फरहान और शोएब को शरीर पर गम्भीर अंदरूनी चोटें आई हैं, इसके अलावा आबिद ने भी इस मारपीट में आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट और पथराव करने के बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने मसूरी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में मसूरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed