{"_id":"6619a968c88ebdb06b0805bd","slug":"due-to-financial-crisis-and-study-stress-the-student-committed-suicide-by-jumping-from-the-23rd-floor-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107976-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आर्थिक संकट और पढ़ाई के तनाव में छात्र ने दी थी 23वें फ्लोर से कूदकर जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आर्थिक संकट और पढ़ाई के तनाव में छात्र ने दी थी 23वें फ्लोर से कूदकर जान
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एटीएस सोसायटी में बृहस्पतिवार रात 12वीं के छात्र की 23वे फ्लोर से कूदकर जान देने के मामले में आर्थिक संकट और पढ़ाई का तनाव की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने छात्र के फ्लैट और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं, एक पेज पर विशेष 33 नंबर के साथ सुसाइड नोट लिखा था। वो रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को छात्र और उसकी बहन की व्हॉट्सएप चैट मिली है जिसमें वह घर की स्थिति और पढ़ाई के बारे में बात करता था।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि छात्र की आत्महत्या के बाद कई एंगल से जांच हुई। सबसे पहले टीम को वह रजिस्टर मिला जिसके पेज पर उसने सुसाइड नोट लिखा था। छात्र ने पेज पर विशेष नंबर 33 लिखा था। परिवार के लोग इस नंबर को अच्छा मानते हैं। हालांकि, छात्र इस नंबर का प्रयोग जीवन खत्म करने के लिए करेगा, ऐसा परिवार ने सोचा नहीं था। पुलिस को एटीएस सोसायटी के 21 नंबर टावर से 24 वे फ्लोर पर छात्र और उसके दोस्त कैमरे में जाते हुए दिखे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि छात्र कई दिनों से सुसाइड नोट लिखकर घूम रहा था।