फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to fault in transformer, 50 e-buses could not be charged, operations came to a standstill

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने से 50 ई-बसें नहीं हो सकीं चार्ज, संचालन रहा ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in transformer, 50 e-buses could not be charged, operations came to a standstill
साहिबाबाद। अकबरपुर-बहरामपुर स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन परिसर में ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने की वजह से बुधवार को 50 ई-बसें नहीं चलीं। सुबह के समय एक फेरे लगने के बाद ई-बसों का संचालन बंद हो गया। इससे शहर के अंदर आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन हड़ताल के बाद बुधवार से ई-बसें चलनी थीं।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी ज्योति सक्सेना ने बताया कि हड़ताल की वजह से दो दिन से ई-बसों का संचालन बंद था। बुधवार सुबह कुछ ई-बसों का संचालन किया गया। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने से बसें चार्ज नहीं हो सकीं। फॉल्ट को ठीक कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद सभी ई-बसों को चार्ज कर संचालित किया जाएगा। इससे पहले भी तीन बार ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने से ई-बसों का संचालन बंद हुआ था।
विज्ञापन

पांच हजार यात्री रोजाना करते हैं सफर
श्हर के अंदर चलने वाली ई-बसों से रोजाना पांच हजार यात्री सफर करते हैं। बुधवार को बस न चलने से लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बसें कौशांबी-दादरी, गोविंदपुरम, एएलटी, गोविंदपुरी, पावन चिंतन धारा आश्रम, कनौजाए पुराना बस अड्डा से लोनी, मंडोला, दिलशाद गार्डन से मसूरी रूट पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





लंबी दूरी की बस नहीं मिलने परेशान रहे यात्री
बुधवार को कौशांबी बस अड्डा से बसों का संचालन शुरू हुआ लेकिन लंबी दूरी की बस नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार करने के बाद बस नहीं मिलने पर यात्री वापस लौट गए। कौशांबी बस अड्डा से साहिबाबाद, कौशांबी, हापुड़, सिकंदराबाद, गढ़मुक्तेश्वर, लोनी, खुर्जा सहित अन्य डिपो की बसें संचालित हुईं। हालांकि हड़ताल की वजह से यात्रियों की संख्या कम रही। लखनऊ, आजमगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, बरेली, सीतापुर, कानपुर के लिए बसें नहीं मिलीं। एक-दो बसें चलीं मगर उनमें आधे से भी कम यात्री थे। वहीं, लंबी दूरी के डिपो की बसें कौशांबी डिपो पर नहीं पहुंचीं। सामान्य दिनों में जहां कौशांबी बस अड्डा पर 10-15 हजार यात्री सफर के लिए आते थे। बुधवार को पूरे दिन करीब दो हजार ही यात्री पहुंचे। नोएडा के रहने वाले विकास ने बताया कि जरूरी काम के लिए लखनऊ जाना था। मगर बस नहीं मिलने से परेशानी हुई। करीब डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद लखनऊ के लिए बस मिली।

आज से बसों का संचालन सामान्य होगा

गाजियाबाद रीजन के सभी डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बाहर की कुछ डिपो की बसें आने शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार तक छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी की बसों का संचालन सामान्य हो जाएगा। - केशरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed