{"_id":"687a9d86a7ff3d969903d01d","slug":"due-to-enmity-two-sides-used-sticks-and-stones-three-people-including-two-women-were-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106635-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्थर, दो महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्थर, दो महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
मुरादनगर।
जलालाबाद गांव में बृहस्पतिवार को रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जलालाबाद गांव निवासी इमरान व ताहिर के परिवार के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसके चलते बृहस्पतिवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में इमरान, इशरत व नाजिम घायल हो गए।
एसीपी ने बताया कि गंगनहर पुलिस चौकी प्रभारी अमिताभ सिंह की तहरीर पर इमरान, वसीम, नदीम, अल्लू, शबनम, इशरत, रिजवाना व दूसरे पक्ष के ताहिर, सावेज, जिशान, अनस, नाजिम, अमजद, अकरम, रिजवान निवासी गांव जलालाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।