फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dudheshwarnath temple will be beautified before corridor construction

Ghaziabad News: काॅरिडोर निर्माण से पहले होगा दूधेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dudheshwarnath temple will be beautified before corridor construction
श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर। संवाद
गाजियाबाद। काॅरिडोर के निर्माण से पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को छह करोड़ का बजट पहले ही मिल चुका है। अब इस बजट से सुंदरीकरण की योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इसके बाद नगर निगम काॅरिडोर का काम कराएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने सुंदरीकरण का जिम्मा यूपीपीसीएल को दिया है। अब यूपीपीसीएल की ओर से निविदा निकाली गई है जो 15 मार्च के बाद खुलेगी। सुंदरीकरण के तहत मंदिर के गेट को आकर्षक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के आसपास दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सुरेश रावल ने बताया कि उम्मीद है कि इसी माह कार्य की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के बाद शिफ्ट हो सकती हैं दुकानें

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में दूधेश्वरनाथ मंदिर के बाहर की 40 दुकानों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि कॉरिडोर के निर्माण के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। दुकानदारों को नए बस अड्डे के पीछे स्थान देने के लिए चिह्नित कर लिया गया है। अभी पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद कॉरिडोर के निर्माण के लिए भी शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि गाजियाबाद के लोगों को जल्द से जल्द कॉरिडोर की सौगात मिल जाएगी।

- श्रद्धालुओं की राह होगी आसान

काॅरिडोर बन जाने के बाद मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी। सावन के दिनों में सुबह से मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। मंदिर के आसपास ट्रैफिक जाम हो जाता है। काॅरिडोर बन जाने से शिवरात्रि, महाशिव रात्रि और अन्य पर्व पर भी श्रद्धालुओं को दूधेश्वरनाथ के दर्शन में सुविधा होगी। त्योहारों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed