फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dudheshwar corridor will be built on the lines of Kashi Vishwanath: Principal Secretary

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा दूधेश्वर कॉरिडोर : प्रमुख सचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Dudheshwar corridor will be built on the lines of Kashi Vishwanath: Principal Secretary
गाजियाबाद। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात शुक्रवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। महंत नारायण गिरि से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। धारा सिंह कॉलेज से लेकर जीटी रोड तक फोर लेन का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर व इसके आसपास भक्तों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर भारत ही नहीं पूरे विश्व के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इस दौरान उनके साथ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक मौजूद रहे। महंत ने प्रमुख सचिव को मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में महंत ने अधिकारियों को बताया। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम हर प्रकार का सहयोग करेगा। जलाभिषेक को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचे। महंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर व आसपास के क्षेत्र में भक्तों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की और आश्वासन दिया कि मंदिर व उसके आसपास के पूरे क्षेत्र पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन


फूलों की बारिश से शिवभक्तों का निगम करेगा स्वागत : महापौर
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने नगर निगम की टीम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को कहीं कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि इस बार भी कांवड़ियों का स्वागत नगर निगम फूल बरसाकर करेगा। कांवड़ रखने के स्थान से लेकर उनके बैठने और आराम करने के लिए समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा बैरिकेडिंग का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मंदिरों के बाहर भी आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed