फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DUDA permits, not to the delivery of e-rickshaw stuck

डूडा ने परमिट लिए नहीं, ई-रिक्शा का वितरण अटका

Sat, 05 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
DUDA permits, not to the delivery of e-rickshaw stuck
ई-‌रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार ने पंजीकृत रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा दिए जाने की औपचारिक शुरूआत तो कर दी, लेकिन यह योजना अब अटक गई। डूडा ने अभी तक ई-रिक्शा के पंजीकरण के लिए संभागीय परिवहन विभाग में आवेदन भी नहीं किए।
विज्ञापन


ऐसे में इन्हें परमिट नहीं मिल सके। बिना परमिट यह ई-रिक्शा सड़कों पर नहीं उतर पा रहीं। गाजियाबाद में 361 ई रिक्शा बांटे जाने हैं, जबकि हापुड़ के लिए 101 और बुलंदशहर में 500 ई-रिक्शे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


सड़क पर कोई भी वाहन चालने के लिए आरटीओ में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। शासन की ओर से सामान्य रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई-रिक्शा दिया जाना है। इसकी पूरी प्रक्रिया हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा को वितरित करने से पहले उसका परमिट जारी किया जाएगा। परमिट की धनराशि एकमुश्त ली जाएगी जो शासन द्वारा वहन की जाएगी। डूडा को कागजी कार्रवाई करनी है। प्रति ई रिक्शा के लिए 22800 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस है, जो एकमुश्त ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि परमिट के लिए डूडा से अभी तक किसी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है। जब तक परमिट फीस जमा नहीं होगी तब तक रिक्शा सड़कों पर नहीं आएंगे। यह फीस डूडा अधिकारी कैश जमा कराएंगे।


उधर, डूडा के परियोजना अधिकारी इंद्र सेन सिंह का कहना है कि फेस्टिव सीजन की वजह से काम नहीं हो पाया। ई-रिक्शा के पंजीकरण और पात्र लोगों के लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन भेजे जा रहे हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परमिट फीस का भुगतान भी डूडा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed