फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drying plants were planted Guinness Book record

सूखने लगे गिनीज बुक रिकॉर्ड को लगाए पौधे

Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drying plants were planted Guinness Book record
पर्यावारण - फोटो : अमर उजाला
 गिनीज बुक रिकॉर्ड के लिए सीएम अखिलेश यादव ने भले ही ग्रीन यूपी की कवायद की हो, मगर अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह फेल होती नजर आ रही है। 11 जुलाई को अभियान चलाकर एक ही दिन में वन विभाग ने 80 हजार से ज्यादा पौधे लगा तो दिए मगर अब देखरेख के अभाव में यह पौधे सूखने लगे हैं। उधर, सूखे हुए पौधों से वन विभाग अब यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि वह पौधे उसके द्वारा लगाए ही नहीं गए।
विज्ञापन


11 जुलाई को सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पूरे यूपी में एक ही दिन में करीब पांच करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए चले इस अभियान की कमान प्रत्येक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


गाजियाबाद वन विभाग को करीब 80 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। पौधों को लगाने के बाद इनकी निगरानी के लिए गूगल मैप की सहायता ली गई थी। गाजियाबाद वन विभाग ने 24 घंटे की समय सीमा के इस टारगेट को मात्र 6 घंटों में ही पूरा कर लिया था। दो दिन बाद प्रत्येक पौधे की रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान को 11 दिन ही पूरे हुए हैं और युद्धस्तर पर लगाए गए पौधे अब देखरेख की अभाव में दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने संजयनगर सेक्टर-23 की मेन रोड और एल ब्लाक की ग्रीन बेल्ट में लगाए गए पौधों का हाल देखा। इनमें से ज्यादातर पौधे झुके नजर आए और कई  पौधे पूरी तरह से सूखे मिले।

क्या कहते हैं पर्यावरणविद्
पर्यावरण सचेतक समिति के संरक्षक विजय पाल बघेल ने बताया कि देखरेख के अभाव में करीब 80 प्रतिशत पौधे मर जाते हैं। अधिकारी लापरवाही बरतते हैं। सरकारी विभाग कम पौधे लगाए, लेकिन उनकी देखभाल करे तो हरियाली को काफी बढ़ाया जा सकता है। करोड़ों रुपये सिर्फ कागजों पर ही खर्च होते हैं।


क्या कहते हैं डीएफओ
डीएफओ बीपी सिंह का कहना है कि जितने पौधे लगाए जाते हैं उनकी देखभाल भी होती है। कर्मचारियों की टीम नियमित पौधों में पानी डाला जाता है। जो पौधे सूखे होंगे वह विभाग ने नहीं लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed